फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी की ई-साइकिल मुहिम को मिलेगा सलमान खान का साथ

Mon, 18 Dec 2017 02:33 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीन गडकरी ने पेश किया लेखा जोखा - फोटो : PTI
विज्ञापन
सरकार की ई-साइकिल अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हामी भर दी है। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर सलमान जल्द ही आपको दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने नए साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाते दिखेंगे। मोदी सरकार में तेजी से काम करने के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री नितिन गडकरी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बहुत बड़े पैरोकार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार परिवहन के सबसे स्वस्थ साधन साइकलिंग को प्रोत्साहित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि छोटी मोटर से लैस ई-साइकिल साधारण साइकिल के मुकाबले लंबी दूरी तय करने में काफी सुविधाजनक है। सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस बारे में सलमान खान से उनकी चर्चा हो चुकी है। गडकरी ई-साइकिल के निर्माण को भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम लोगों में जागरूकता पैदा करेगी।

पढ़ें- सलमान खान 5 जून को लॉन्च कर रहें हैं ई साइकिल


खुद एक उत्साही साइकलिस्ट सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी ई-साइकिल निर्माताओं से करार करने के लिए बातचीत कर रही है। गडकरी ने कहा कि अन्य पर्यावरण हितैषी ईंधन के मुकाबले ई-वाहन लाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले जब उन्होंने लोगों से इसके बारे में बात की तब लोग उन्हें सनकी समझते थे, लेकिन अब वह महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दिन साइकिल ट्रैक का हो सकता है उद्घाटन

सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा के साथ
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें 14 लेन का हाईवे शामिल है। 2.5 मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक की शुरुआत किसी भी दिन हो सकती है। गडकरी ने बताया कि यह हिस्सा 14 महीनों में बनकर तैयार हो गया है, जबकि इसका अनुमानित समय 30 महीने था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर, 2015 को इस 7566 करोड़ की लागत वाली परियोजना की आधारशिला रखी थी। तब उन्होंने मेरठ की सन 1857 की क्रांति को याद करते हुए कहा था कि यह एक्सप्रेसवे लोगों को ‘प्रदूषण से आजादी’ दिलाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें