फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Deputy CM: गडकरी ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली का डिप्टी सीएम चुने जाने की दी बधाई, आठ मिनट बाद बदला ट्वीट

Wed, 19 Feb 2025 09:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक प्रवेश वर्मा को ट्वीट करके दिल्ली का उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दे दी। हालांकि आठ मिनट बाद उन्होंने अपने ट्वीट में बदलाव किया और ट्वीट से प्रवेश वर्मा को बधाई देने वाला हिस्सा हटा दिया। केंद्रीय मंत्री का ट्वीट आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बुधवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का एलान कर दिया। भाजपा विधायक दल की बैठक में तो डिप्टी सीएम के नाम का औपचारिक एलान नहीं किया। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक प्रवेश वर्मा को ट्वीट करके दिल्ली का उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दे दी। हालांकि आठ मिनट बाद उन्होंने अपने ट्वीट में बदलाव किया और ट्वीट से प्रवेश वर्मा को बधाई देने वाला हिस्सा हटा दिया। केंद्रीय मंत्री का ट्वीट आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


पहले किया गया ट्वीट



बाद में किया गया ट्वीट

विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री और विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया। इस बीच रात 8.24 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया।  इसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के चयन पर उनका हृदय से अभिनंदन। साथ ही उपमुख्यमंत्री के तौर पर प्रवेश वर्मा के चयन पर बधाई। रेखा जी और प्रवेश जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रगति में देश का अभिमान होगा। यह मुझे विश्वास है। 

इसके करीब आठ मिनट बाद 8.36 बजे केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट को एडिट किया। इस ट्वीट से उन्होंने प्रवेश वर्मा को बधाई देने वाला हिस्सा हटा दिया। नए ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के चयन पर उनका हृदय से अभिनंदन। रेखा जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रगति में देश का अभिमान होगा, यह मुझे विश्वास है।
विज्ञापन


कौन हैं प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दी। प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के सीएम रह चुके हैं। दिल्ली के सीएम पद की रेस में उनका नाम भी शामिल था। 

संबंधित वीडियो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें