फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में नक्सलियों ने घात लगाकर किया आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ का जवान घायल

Wed, 10 Apr 2019 07:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। घायल हुए जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह विस्फोट बुधवार शाम को गढ़चिरौली जिले के गट्टा-एटापल्ली इलाके में हुआ है, जहां 191 वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। बता दें कि के सीआरपीएफ के जवान चुनाव से पहले इलाके को सुरक्षित करने के लिए निकले थे। यहां गुरुवार (11 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। 
 



गौरतलब है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 4 जवान भी शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें