फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: जी-7 नेताओं ने रूस से युद्ध रोकने का किया आग्रह, नुकसान की भरपाई करने की भी मांग

Sat, 25 Feb 2023 03:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

जी 7 नेताओं ने अपने उपायों के अनुपालन और रूस को समूह की अर्थव्यवस्थाओं के लाभों से वंचित करने के लिए प्रवर्तन समन्वय तंत्र की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे कि रूस यूक्रेन के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण का भार उठाए।
विज्ञापन
जी7 - फोटो : internationalrelationsedu.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-7 देशों के नेताओं ने शुक्रवार को रूस से यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने का आह्वान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा बुलाई गई जी-7 नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा कि रूस की गैर-जिम्मेदार परमाणु बयानबाजी अस्वीकार्य है। उसे रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर गंभीर परिणाम झेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन


जी 7 नेताओं ने अपने उपायों के अनुपालन और रूस को समूह की अर्थव्यवस्थाओं के लाभों से वंचित करने के लिए प्रवर्तन समन्वय तंत्र की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे कि रूस यूक्रेन के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण का भार उठाए। रूस ने यूक्रेन में जो लड़ाई छेड़ी हुई है, उसके बुनियादी ढांचों पर और अन्य जो भी नुकसान पहुंचा रहा है, उसकी पूरी जिम्मेदारी वह उठाए। 

संयुक्त बयान में कहा, जी-7 यूक्रेन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भागदारी के साथ काम करेंगे। G7 नेताओं ने इस बात पर खेद जताया कि दुनिया के कई देश रूस के यूक्रेन पर युद्ध के नतीजों से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, विकासशील देशों में आर्थिक संकट बढ़ा और दुनिया भर में पहले से ही गंभीर मानवीय संकट और खाद्य असुरक्षा बढ़ रही है। .
विज्ञापन


अमेरिका ने यूक्रेन को मदद देनी की शुरू
अमेरिका ने शुक्रवार को यूक्रेन को प्रत्यक्ष बजट समर्थन में 9.9 बिलियन अमरीकी डालर का भुगतान करना शुरू किया। यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने कहा कि अमेरिकी बजटीय सहायता से यूक्रेन को आवश्यक सेवाएं जारी रखने और युद्ध के बीच अपने लोगों की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह फंडिंग यूक्रेन की सरकार को आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए आपातकालीन सेवाओं की आपूर्ति करने,  स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और सार्वजनिक कर्मचारियों को भुगतान करने की अनुमति देती है।
विज्ञापन


जी-7 में ये देश हैं शामिल 
G7 में विश्व की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं कनाडा, इटली, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें