फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: जी-20 सम्मेलन के लिए भारत तैयार, इन देशों के प्रतिनिधियों का लगेगा जमावड़ा; जानें कौन नहीं होगा शामिल

Tue, 29 Aug 2023 03:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। पूरा देश इस सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि इस समिट का हिस्सा कौन बनेगा।
विज्ञापन
G-20 Summit - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें कई देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है। ऐसे में इसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम यानी ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ रखी गई है। 

तीन दिन दिल्ली में रहेंगे कार्यालय बंद

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। पूरा देश इस सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आयोजन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी केंद्र सरकार के कार्यालय, बैंक और वित्तीय संस्थान 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शहर भर के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी और निजी कार्यालय इन तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे।

यह देश हैं जी-20 का हिस्सा

जी-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इस समूह का भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) हिस्सा हैं। भारत ने एक दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से इस बार की जी20 की अध्यक्षता हासिल की थी। 

सम्मेलन में इन देशों के नेता होंगे शामिल

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. ब्रिटेन
  3. दक्षिण कोरिया
  4. फ्रांस
  5. चीन
  6. कनाडा
  7. ऑस्ट्रेलिया
  8. बांग्लादेश

अमेरिका: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली आने वाले हैं। वह सात से दस सितंबर तक भारत यात्रा पर रहेंगे। वह इस दौरान स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने, यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करने सहित वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं। खबरों की माने तो सुनक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें वह ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पर चर्चा करेंगे।

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे बोक ने इस महीने की शुरुआत में यह जानकारी दी थी। 

फ्रांस: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस साल भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। बताया जा रहा है कि वह नई दिल्ली के क्लैरिजेस होटल में ठहरेंगे।

चीन: शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे। शी ताज होटल में रुक सकते हैं। 

कनाडा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी पुष्टि कर दी है कि वह भी सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह जी-20 सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज 9 से 10 सितंबर तक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 

बांग्लादेश: बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदालिब एलियास ने सोमवार को साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। इलियास ने कहा कि इस दौरान हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हो।

यह लोग नहीं होंगे शामिल

  1. सउदी अरब
  2. साउथ अफ्रीका
  3. तुर्किए
  4. मेक्सिको
  5. जापान
  6. इटली 
  7. जर्मनी
  8. इंडोनेशिया
  9. ब्राजील
  10. अर्जेंटिना

रूस से आएगा ये नेता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके जानकारी दी कि वह सम्मेलन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। पुतिन ने कहा कि बैठक में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

160 उड़ानें रद्द 

हवाईअड्डा संचालक ने शनिवार को बताया था कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण राजधानी में यातायात प्रतिबंधों के कारण 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 160 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें