फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Rupani: विजय रूपाणी पंचतत्व में विलीन, बेटे ऋषभ ने किया अंतिम संस्कार, गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Jun 2025 10:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ बेटे ऋषभ रूपाणी ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। राजकोट के रामनाथपारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनको श्रद्धांजलि दी। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अंतिम संस्कार के वक्त राजकोट में भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन




सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सोमवार को उनके परिजनों को सौंपा गया। रूपाणी का शव इतना जल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को उनके शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को राजकोट लाया गया। जब पार्थिव शरीर रूपाणी के आवास पर पहुंचा तो लोग सड़क के दोनों ओर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कतारों में खड़े थे।

ये भी पढ़ें: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हुआ; परिवार को जानकारी दी गई
विज्ञापन


रूपाणी के समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए और विजयभाई तुम अमर रहो के नारे लगाए। इसके बाद घर पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत तमाम नेताओं ने रूपाणी को उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी, कल विमान हादसे में हो गया था निधन

शाम पांच बजे रूपाणी के आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमे भी बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अंतिम यात्रा राजकोट के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामनाथपारा श्मशान घाट पहुंची। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल ने उनको सलामी दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें