केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा। उन्हें इसलिए निकाला गया है क्योंकि सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी।
फातिमा ने अपने काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती थी। केवल हिंदू ही नहीं बल्कि फातिमा मुस्लिम धर्म के लोगों का विरोध भी झेल रही हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने 'लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने' को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। फातिमा केवल इसी विवाद से नहीं जुड़ी हैं। बल्कि उनका नाम और भी कई विवादों में सामने आ चुका है।