नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल जैसे लोगों से पूछताछ की है। शिवकुमार को तीन सितंबर 2019 को एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी साल अक्तूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को नया समन जारी किया है। उनके सांसद भाई डीके सुरेश को भी तलब किया गया है। दोनों को सात नवंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच डीके शिवकुमार का कहना है कि मैं कल ईडी के सामने पेश नहीं होऊंगा। पार्टी कार्यकर्ता के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लूंगा।
विज्ञापन
शिवकुमार ने बताया कि मुझे और मेरे भाई को कल (गुरुवार) से एक दिन पहले सात नवंबर को कुछ दस्तावेजों के साथ पेश होने के लिए समन मिला था। उन्होंने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। ईडी ने कुछ और मांगे हैं। जिन्हें वे जांच अधिकारी के समक्ष पेश करेंगे। ईडी और सीबीआई ने मेरे खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी और सीबीआई ने मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैंने यह कहते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है कि ऐसा नहीं किया जा सकता। हमें देखना होगा कि कानून क्या कहता है।
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल जैसे लोगों से पूछताछ की है। शिवकुमार को तीन सितंबर 2019 को एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी साल अक्तूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
इस साल मई में एजेंसी ने इस मामले में उसके और उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के आरोप में बेंगलुरु की एक विशेष कोर्ट के समक्ष 2018 में उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया था।