फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला: असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर झड़प, गुलेल और तीर से किए गए एक-दूसरे पर हमले

Wed, 27 Sep 2023 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग

सार

मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी अंगलोंग जिले से सटे गांव लापंगाप में यह झड़प हुई है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
दो पक्षों में हुई झड़प - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मेघालय अंतरराज्यीस सीमा से सटे एक गांव में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं, हमला करने के लिए गुलेल और तीर का इस्तेमाल किया गया।   

मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी अंगलोंग जिले से सटे गांव लापंगाप में यह झड़प हुई है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

दोनों राज्यों की पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों को शांत कराया। उसके बाद हालात सामान्य हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन बुधवार सुबह माहौल तनावपूर्ण रहा। दरअसल, पुलिस ने लोगों को झड़प वाली जगह पर जाने से रोक दिया है। 

पश्चिम जंयतिया हिल्स जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हम असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के अधिकारियों से स्थिति को लेकर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें