फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France Defence Minister Visit India: फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आज भारत आएंगी, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ से करेंगी बात

Fri, 17 Dec 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारत यात्रा के दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत दौरे पर आएंगी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचेंगी। फ्लोरेंस का ये दौरा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक और रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


फ्लोरेंस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। फ्रांस के दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया है कि भारत यात्रा के दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी। 

ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री का तीन दिवसीय भारत दौरा
ताजिकिस्तान के विदेशमंत्री सिराजिद्दीन मुहरीद्दीन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि मुहरीद्दीन 18 से 20 दिसंबर तक दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन


बागजी ने कहा कि तािजकिस्तान के विदेशमंत्री का ये भारत दौरा कई मायनों में अहम है। विदेशमंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मसलों को लेकर दोनों देशों के बीच कई अहम मसलों पर बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें