फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर शोक जताया है।
विज्ञापन
फ्लोरेंस ने पत्र लिखकर कहा, यह सैनिकों, उनके परिवारों और राष्ट्र के खिलाफ एक कठिन आघात था। इन कठिन परिस्थितियों में, मैं फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के साथ अपने दृढ़ और मैत्रीपूर्ण समर्थन को व्यक्त करना चाहती हूं। फ्रांस की सेना आपके साथ खड़ी है।
इस क्षेत्र में भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को याद करते हुए पारले भारत के साथ अपने देश की गहरी एकजुटता को दोहराया। फ्रांस की रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर भारत में उनसे मिलने की तत्परता व्यक्त की, ताकि चल रही चर्चाओं का अनुसरण किया जा सके।