फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय के अनुसार भारत पहुंचाए जाएंगे राफेल विमान, कोई देरी नहीं होगी : फ्रांस

Sun, 24 May 2020 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि भारत को 36 राफेल जेट विमानों की डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी और तय समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा। विमानों की डिलीवरी उसी समय के अनुसार होगी जो तय की गई थी। 
विज्ञापन
राफेल विमान - फोटो : dassault-aviation.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेनिन ने कहा, 'अभी तक राफेल जेट की संविदात्मक डिलीवरी सूची का पूरी तरह से पालन किया गया है, और तो और कॉन्ट्रैक्ट को ध्यान में रखते हुए बीते अप्रैल के अंत में फ्रांस में एक नया विमान भारतीय वायुसेना को दिया गया था।' 

विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 36 लड़ाकू राफेल विमान के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहला राफेल जेट विमान फ्रांस के एक एयरबेस पर आठ अक्तूबर को प्राप्त किया था। राजदूत ने कहा, 'हम भारतीय वायुसेना के पहले चार राफेल विमानों की खेप फ्रांस से लाने के लिए व्यवस्थाएं करने में उनकी सहायता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए अभी तक ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि विमानों की डिलीवरी तय समय पर नहीं हो पाएगी। इस बात की आशंकाएं थीं कि कोरोना वायरस महामारी के चलते राफेल विमानों की आपूर्ति में देर हो सकती है।

फ्रांस कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है और यूरोप के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। देश में एक लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि इस वैश्विक महामारी के चलते अब तक यहां 28,330 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें