फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: स्वतंत्रता सेनानी एचएस दोरैस्वामी का निधन, 103 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 26 May 2021 04:34 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू

सार

दस अप्रैल सन 1918 को जन्मे होरोहल्ली श्रीनिवासैया दोरैस्वामी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और वह 1943 और 1944 के बीच 14 महीने तक जेल में रहे थे।
विज्ञापन
एचएस दोरैस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी एचएस दोरैस्वामी का बुधवार को बंगलूरू के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 103 साल थी। वह 13 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे थे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण सामने आए थे। 

विज्ञापन


पांच दिन बाद ही वह अस्पताल से घर लौट आए थे। दोरैस्वामी की दो संतान हैं। उनके करीबी वुडी पी कृष्णा ने बताया, ‘अभी अभी मुझे जयदेव अस्पताल से सूचना मिली कि दोरैस्वामी नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से वह चल बसे।’ 

इन गांधीवादी नेता ने आजादी के बाद तत्कालीन मैसूरू महराज पर अपनी रियासत का विलय करने के वास्ते दबाव डालने के लिए ‘मैसूरू चलो’ आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। बंगलूरू के सेंट्रल कॉलेज के छात्र रहे दोरैस्वामी अध्यापन के पेशे में थे और वह ‘पौरावनी’ नामक एक समाचार पत्र भी निकालते थे।
विज्ञापन


उम्र उनके जज्बे को नहीं डिगा सकी और वह अंत तक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहे। उन्होंने कोविड-19 महामारी फैलने से पहले तक कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें