फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सभी रेलवे स्टेशन पर मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा, लोकसभा में मोदी सरकार ने दी जानकारी 

Wed, 18 Jul 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि इस मद में रेलवे को कोई खर्च न करना पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने अपने जवाब में कहा कि 'हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर देश के प्रत्येक स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। मौजूदा समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में 707 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है। जिसे निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।'

रेल राज्य मंत्री ने आगे बताया 'रेल-टेल ने ‘ए-1’ और ‘ए’ वर्ग के स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेसर्स महाता इन्फोर्मेंशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमआईआईपीएल) के साथ समझौता किया है। यह कंपनी मेसर्स गूगल इंकारपोरेटेड की कंपनी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें