फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री सिम कार्ड स्कीम बंद, ऐप और वाई-फाई सुविधा का करते हैं अधिक उपयोग

Tue, 10 Jul 2018 07:45 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिम
विज्ञापन
भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को मुफ्त में सिम कार्ड देने वाली योजना बंद कर दी गई है। पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, विदेशी पर्यटकों को मुफ्त में सिम कार्ड दी जाने वाली योजना अनावश्यक पाई गई है। ऐसे में फैसला लिया गया है कि इसे बंद कर दिया जाए। इस योजना के तहत, ई-वीजा लेने वाले विदेशी पर्यटकों को भारत पहुंचने पर प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड मुफ्त में दिए जाते थे। इस स्कीम को पिछले साल फरवरी में तत्कालीन पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने लॉन्च किया था।  
विज्ञापन


रश्मि ने कहा, ऐसा देखा गया कि विदेशी पर्यटक सोशल मीडिया ऐप और वाई-फाई सुविधा का उपयोग अधिक करते हैं। ऐसे में सिम इस्तेमाल करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी कम है। बता दें कि इस स्कीम के तहत विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये के टॉक टाइम और 50 एमबी डाटा के साथ बीएसएनएल का सिम कार्ड दिया जाता था। इस सिम कार्ड की वेलिडिटी 30 दिन थी और इसमें रूसी, जर्मन और जापानी भाषा समेत 12 भाषाओं में टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें