फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के बाद अब चेन्नई में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिखा 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर

Sat, 11 Jan 2020 10:40 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
free kashmir - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध के दौरान एक बार फिर फ्री कश्मीर का पोस्टर लहराया गया है। चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में शनिवार को सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' का प्लेकार्ड देखने को मिला। इसे लेकर विवाद छिड़ सकता है। 

विज्ञापन

 
इससे पहले मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान भी एक महिला महक मिर्जा प्रभु फ्री कश्मीर का प्लेकार्ड लिए नजर आई थी। इस मामले में सोशल मीडिया पर उनका चौतरफा विरोध किया गया। बाद में महक पर केस भी दर्ज किया गया था।  

मामला हाथ से निकता देख महक सोशल मीडिया पर आई और उन्होंने सफाई दी। उन्होंने वीडियों में कहा कि मेरा नाम महक है। मैं मुंबई में रहती हूं और मैं लेखक हूं। 'फ्री कश्मीर' पोस्टर पर मैंने कई प्रतिक्रियाएं देखी हैं।इस प्लेकार्ड की गलत व्याख्या की जा रही है। में गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंची। हम जेएनयू के छात्रों के समर्थन में नारे लगा रहा थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैनें देखा कि कुछ लोग प्लेकार्ड  बना रहे हैं। वहां पर एनआरसी, सीएए और हर विषय पर प्लेकार्ड बन रहे थे। वहां पर एक प्लेकार्ड था जिस पर 'फ्री कश्मीर' लिखा था।मैं कश्मीरी नहीं हूं।मैं मराठी हूं लेकिन प्लेकार्ड को लेकर जो बातें कहीं जा रही हैं वे पूरी तरह से गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें