फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: पांच से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश फ्री, सरकार ने किया एलान

Wed, 03 Aug 2022 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की ऐतिहासिक इमारतों में अगले 10 दिन तक एंट्री फीस नहीं लगेगी। यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है। यह आदेश पांच अगस्त यानी शुक्रवार से लागू होगा। इसके तहत पर्यटक 15 अगस्त तक देशभर की ऐतिहासिक इमारतों में फ्री में प्रवेश पा सकेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक मुफ्त प्रवेश की घोषणा की। यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें ताजमहल, लाल किला, सांची के स्तूप, खुजराहो, फतेहपुर सीकरी, हुमायूं का मकबरा आदि शामिल हैं। वर्तमान में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के संरक्षण में 3,691 स्मारक हैं, जिनमें सबसे अधिक 745 स्मारक उत्तर प्रदेश में हैं। इनमें से 143 स्थलों एवं स्मारकों पर प्रवेश के लिए टिकट लगता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें