फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: अधिकारियों के नाम से आ रहे धोखाधड़ी वाले ई-मेल व दस्तावेज, गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

Thu, 29 Aug 2024 06:35 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए अधिकारियों के नाम से  धोखाधड़ी वाले ई-मेल व दस्तावेज आ रहे है। गृह मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए ऐसे ई-मेल से बचने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) प्रभाग ने अपने अधिकारियों के नाम पर भेजे जा रहे धोखाधड़ी वाले ई-मेल और दस्तावेज के खिलाफ चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी कई शिकायतें मिलने के बाद जारी की गई है। जालसाजों ने गृह मंत्रालय के अधिकारी बनकर एफसीआरए सेवाएं हासिल करने के लिए एसोसिएशनों या गैर सरकारी संगठनों से पैसे की मांग की थी।
विज्ञापन


चेतावनी में कहा गया है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें फर्जी लोगो, फर्जी आधिकारिक ई-मेल पते, गृह मंत्रालय के एफसीआरए के अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी दस्तावेज वाले धोखाधड़ी वाले ई-मेल/संचार भेजे जा रहे हैं। इनमें व्यक्तियों/संघों/एनजीओ को एफसीआरए सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है। इसमें कहा गया है कि लोगों को सूचित किया जाता है कि व्यक्तिगत जानकारी या भुगतान का अनुरोध करने वाले ऐसे फर्जी ई-मेल/पत्रों का जवाब नहीं दें। 

केवल पोर्टल पर करें भुगतान
परामर्श में कहा गया है कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 (एफसीआरए, 2010) के तहत कोई भी सेवा जैसे पंजीकरण, नवीनीकरण, पूर्व अनुमति, विवरण में परिवर्तन, संशोधन का लाभ केवल ऑनलाइन एफसीआरए पोर्टल एफसीआरएऑनलाइन.निक.इन के माध्यम से आवेदन करके उठाया जा सकता है। यदि आवश्यक हो तो ऐसे आवेदन के लिए या किसी एफसीआरए सेवा का लाभ उठाने के लिए भुगतान भी ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन एफसीआरए पोर्टल पर ही किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें