फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 26 कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी कर 498.50 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 05:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नागपुर
विज्ञापन
Money laundering- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 26 कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी कर 498.50 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने बताया, इसमें 12.78 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी शामिल है। यह रकम मौके से बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


फर्जी बिलों के खिलाफ अभियान के तहत डीजीजीआई की नागपुर क्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने पिछले पखवाड़े राज्य में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान पता चला कि संबंधित व्यवसायिक कंपनियां विभिन्न तरह के कर योग्य सामान में व्यापार कर रही थीं।

इसमें सुपारी, कोयला से लेकर कपड़ा और लोहा तथा इस्पात शामिल हैं। कई कंपनियों का तो वजूद ही नहीं था और न उनकी गैर व्यापारिक आवासीय संपत्ति मिली। इन कंपनियों ने व्यावसायिक पते के लिए जीएसटी पोर्टल पर बिजली और किराया करार के फर्जी बिल अपलोड किए थे।
विज्ञापन


इस मामले में 498.50 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन पर 89.73 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया जिसमें से 12.78 करोड़ रुपये की नकद राशि छापे के दौरान मौके से मिली है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ में अन्य फर्जी बिल रैकेट का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें