फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telecom: धोखाधड़ी पहचान नेटवर्क से फर्जी कॉल पर नकेल, 2500 करोड़ की बचत, 6 माह में BSNL 5G शुरू करने का लक्ष्य

Mon, 11 Nov 2024 05:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि विभाग के धोखाधड़ी पहचान नेटवर्क में संचार साथी और चक्षु प्लेटफार्म शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म ने करीब 2.9 लाख फोन डिस्कनेक्ट किए हैं और लगभग 18 लाख स्पैम मैसेज हेडर ब्लॉक किए हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी धोखाधड़ी पहचान प्रणाली हर दिन लगभग 1.35 करोड़ फर्जी कॉल्स को रोक रही है। इससे अब तक लगभग 2,500 करोड़ रुपये की जनता की संपत्ति को सुरक्षित किया गया है। कई स्पैम कॉल भारत के बाहर के सर्वरों से आते हैं और इस प्रणाली ने ऐसी बहुत सी फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि विभाग के धोखाधड़ी पहचान नेटवर्क में संचार साथी और चक्षु प्लेटफार्म शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म ने करीब 2.9 लाख फोन डिस्कनेक्ट किए हैं और लगभग 18 लाख स्पैम मैसेज हेडर ब्लॉक किए हैं। यह प्रणाली उन कॉल्स को भी रोकती है जो भारत से आने वाली लगती हैं, लेकिन असल में वे देश के बाहर से आती हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जो इन कॉल्स को पहचानता है, जो भारतीय नंबर (+91) का झूठा इस्तेमाल कर रही होती हैं। यह सॉफ्टवेयर रोजाना औसतन 1.35 करोड़ ऐसी कॉल्स को रोक रहा है। सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए सरकार ने धोखाधड़ी पहचान प्रणाली के साथ बैंकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित 520 एजेंसियों को जोड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन


बीएसएनएल बने मजबूत प्रतिस्पर्धी
सिंधिया ने कहा, हम चाहते हैं कि बीएसएनएल टेलीकॉम उद्योग में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बने, जिससे बाजार में कम से कम तीन या चार प्रमुख कंपनियां बनी रहें। उनका लक्ष्य है कि बीएसएनएल 2025 मई तक 5जी सेवाएं शुरू करें, जो पूरी तरह से भारत में विकसित होंगी, ताकि आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। अप्रैल तक पूरे देश में 4 जी की उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके लिए सैचुरेशन (परिपूर्णता) स्कीम के तहत सभी को कनेक्टिविटी देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें