फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में खंडित किया शिवलिंग, हंगामे के बाद ग्रामीणों ने की बाजार बंद करवाने की कोशिश

Sun, 30 Sep 2018 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, विरधा/ललितपुरम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत विरधा कस्बा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर प्राचीन शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह यह देखते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और बाजार बंद करवाने लगे। इसकी भनक लगते ही सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्रा मौके पर जा पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बा निवासी राजेंद्र पुत्र कल्लू अहिरवार शराब का आदी है। आए दिन वह लोगों के साथ अभद्रता कर विवाद करता रहता है। शुक्रवार की देर रात आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर लोहे की छड़ से प्रहार कर शिवलिंग और चबूतरे को तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें