फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Mon, 05 Dec 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में चल रहा विपक्ष का हमलावर रुख सोमवार को भी बरकरार हैं। विपक्ष नोटबंदी को लेकर संसद में पीएम के भाषण के लिए अड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


LIVE UPDATES:

- लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित
- राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 1 बजे तक के लिए स्थगित


- सपा सांसद द्वारा इस्तेमाल में लाया गए शब्द 'भाड़गिरी' को असंसदीय करार देते हुए सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है: पीजे कुरियन, राज्यसभा के उपसभापति
- ये लोग सत्ता में बैठकर भाड़गिरी कर रहे हैं: नरेश अग्रवाल, सपा सांसद
- नोटबंदी पर राज्यसभा में हंगामा जारी
- लोकसभी की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित।


- यह गलत संदेश न भेजा जाए कि विपक्ष चर्चा नहीं चाहता है। हम अगर गरीबों के लिए बात करते हैं तो क्या हम देशद्रोही हैं?: मल्लिकार्जुन खड़गे
- विपक्ष चर्चा के साथ वोटिंग की मांग पर अड़ा।
- अगर पूरा सदन चर्चा को तैयार तो मैं बिना नियम के भी चर्चा शुरू करने को तैयार: लोकसभा अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन
- हम किसी भी चर्चा को तैयार हैं: राजनाथ सिंह

- नोटबंदी का फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है: राजनाथ सिंह
- लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दें रहे हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- लोकसभा में हंगामें के साथ शुरू हुआ प्रश्न काल
- राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा में जारी है कार्यवाही
- संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू। नहीं थमा विपक्षा का हंगामा।
- भारी हंगामें के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
- लोकसभा में विपक्ष के लगातार नारेबाजी के बावजूद जारी है कार्यवाही।

- भारी हंगामें के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
- सरकार नोटबंदी पर नियम 193 के तहत चर्चा पर सहमत, पर विपक्ष वोटिंग की मांग पर अड़ा
- राज्यसभा में विपक्ष लगा रहा है नारा, 'जनता का पैसा जनता को दो।'
- राज्यसभा के वेल में पहुंच विपक्षी नेता सरकार के खिलाफ कर रहें नारेबाजी।
- संसद के अंदर ATM में कैश नहीं है, फिर गांवो में क्या हाल होगा: आजाद

- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पूछा- गांवों में कैसे ककैश पहुंचा रही हैं सरकार
- संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हुई शुरू
- टीमएसी कार्यकर्ताओं ने संसद परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं।


- विपक्ष के नेताओं की बैठक खत्म। राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी की माफी और लोकसभा में वोटिंग रूल से चर्चा की मांग पर विपक्ष अड़ा।
- सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने रणनिति तय करने के लिए की बैठक।
विज्ञापन

आज सदन में कौन-कौन से बिल होंगे पेश-

संसद
लोकसभा:
- नौवाहनविभाग (क्षेत्राधिकार और समुद्री दावों का निपटान) विधेयक, 2016
- मानसिक स्वास्थ्य विधेयक, 2016
- मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016
- साथ ही आज नियम 193 के तहत लोकसभा में विमुद्रीकरण(नोटबंदी) पर चर्चा होगी

राज्यसभा:
- कराधान कानून (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2016
- विकलांग व्यक्तियों का अधिकार विधेयक, 2014
- ह्यूमन इम्यूनो वायरस और एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम (रोकथाम और नियंत्रण) विधेयक, 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें