फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भिवंडी में देर रात चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Sat, 24 Aug 2019 08:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • थाने जिले से 20 किलोमीटर दूर भिवंडी के शांति नगर में शुक्रवार देररात हुआ हादसा
  • प्रशासनिक अमले के साथ राहत और बचाव के कार्य में जुटे स्थानीय लोग
  • इमारत के गिरने की आशंका के चलते उसे खाली कराया था: निगम अधिकारी
  • निगम अधिकारियों की अनुमति के बगैर ही इमारत में रह रहे थे कुछ लोग
  • आठ साल पहले अवैध तरीके से बनाई गई थी इमारत, हादसे की जांच जारी
विज्ञापन
महराष्ट्र में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के थाने जिले के भिवंडी के शांति नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इमारत के मलबे में दबे चार लोगों को बचाया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार मलबे में से निकाले गए लोगों में से दो की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। हालांकि अभी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की संभावना है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन



 

इससे पहले देररात हुए हादसे के बारे में भिवंडी-निजामपुर निगम के कमिश्नर अशोक रणखंब ने देररात जब इमारत गिरी तो चार लोगों को सबसे पहले बचाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। यह इमारत आठ साल पुरानी है जो अवैध तरीके से बनाई गई थी। मामले में जांच की जार रही है।
 
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि इमारत का पिलर टूट सकता है। हमारी आपातकालीन टीम ने इसका मुआयना किया था और इमारत गिरने की आशंका देखते हुए इसे खाली करा लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बिना अनुमति के ही इमारत में चले गए। 
विज्ञापन

 
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात इमारत के कॉलम में दरार आने से अफरा—तफरी मच गई। हालांकि लोगों के बाहर आने से पहले ही इमारत गिर गई। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, दमकल विभाग और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें