फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, 4 लोगों को बचाया गया, कई दबे

Sun, 26 Aug 2018 10:31 PM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में सरकारी योजना के तहत करीब दो दशक पहले ओधव इलाके में बनी चार मंजिला इमारत के गिरने से मलबे के नीचे 10 लोग दब गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर शाम हुई इस घटना में बचाव कर्मियों ने मलबे से चार लोगों को निकाल लिया और फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में दरार आने की वजह से हादसा हुआ। दोनों इमारतें 40 साल पुरानी हैं। इनमें करीब 150 लोग रहते थे।

विज्ञापन

 



मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने लोगों को मलबे से निकालने के लिए कलक्टर को एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि एनडीआरएफ और स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम को बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। 

जडेजा ने बताया कि बिल्डिंग के किसी भी समय गिरने की आशंका को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने बिल्डिंग के दोनों ब्लॉक को शनिवार को खाली करा लिया था। लेकिन कुछ निवासी रविवार को फिर इस इमारत में रहने चले आए और जब वह गिरी तो सभी उसके अंदर ही थे। सहायक मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि दोनों सरकारी इमारतें थीं। इनमें करीब 32 फ्लैट थे, जिनमें 300 से ज्यादा लोग रहते थे। हमने दोनों बिल्डिंग को शनिवार को खाली करा लिया था। अब इस बात की जांच की जा रही है कि कुछ लोग इसमें रहने के लिए कैसे लौट आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें