फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: माहवारी चेक करने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 03:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले के भुज के एक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की 60 से ज्यादा छात्राओं को माहवारी (पीरियड्स) के सबूत के तौर पर उन्हें कपड़े उतारने पर मजबूर किए जाने के मामले में प्रिंसिपल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में कॉलेज ने अपने प्रिंसिपल, हॉस्टल रेक्टर और चपरासी को निलंबित कर दिया था। इस मामले में चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 355 और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मामले में कहा था कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग व शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें