महाराष्ट्र में एक हादसे ने परिवार को खत्म कर दिया।दरअसल, धाराशिव जिले के नलदुर्ग किले में 80 फीट ऊंचे बुर्ज से 30 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चे गिर गए। हादसे में महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई।
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित प्रसिद्ध नलदुर्ग किले के एक बुर्ज से 30 वर्षीय महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चे गिर गए, जिसके कारण मां और दो बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई थी।
कैसे हुआ यह हादसा?
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वंतल गांव में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अश्विनी मनोहर पोल अपने बेटे अजिंक्या (5.5 वर्ष) और ढाई वर्ष की जुड़वां बेटियों वीरा और क्रांति के साथ ऐतिहासिक स्थल पर गई थीं।एक अधिकारी ने बताया कि चारों लोग किले के सबसे ऊंचे स्थान उपली बुर्ज से गिर गए।
अश्विनी और अजिंक्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरा और क्रांति को चोटों के साथ धरशिव सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि क्रांति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
महाराष्ट्र सुरक्षा बल में काम करती थी मां
105 एकड़ में फैला नालदुर्ग किला 100 से अधिक बुर्जों से सुसज्जित है। उपली बुर्ज लगभग 80 फीट ऊंचा है। अधिकारी ने बताया कि अश्विनी पहले महाराष्ट्र सुरक्षा बल में शामिल हुई थीं, जो एक सरकारी सुरक्षा एजेंसी है, लेकिन उन्होंने 4-5 महीने पहले इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने बताया कि नालदुर्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने आगे कहा,'अश्विनी और उसके दो बच्चों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। इसके बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।