फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में चार नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़

Wed, 27 Aug 2025 04:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार नक्सली मारे गए। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि यह घटना गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। पुलिस को 25 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गट्टा दलम कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी संगठन कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। 

विज्ञापन


इसके बाद गढ़चिरौली पुलिस की एंटी नक्सल कमांडो फोर्स सी-60 की 19 टुकड़ियां और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम की दो इकाइयां उस क्षेत्र में भेजी गईं। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओएरेटिजन्स एम. रमेश के नेतृत्व में टीम बुधवार सुबह जंगल में पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। दोनों ओर से लगभग आठ घंटे तक रुक-रुक कर मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद तीन महिला और एक पुरुष नक्सली के शव बरामद किए गए। मौके से एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल भी मिली। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बाकी नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें