फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो सॉल्वर समेत 4 गिरफ्तार 

Thu, 20 Sep 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बेलीपार क्षेत्र के नौसढ़ स्थित स्वास्तिक आनलाइन कम्प्यूटर सेंटर पर बुधवार को प्रतियोगी परीक्षा के दौरान फिर सॉल्वर पकड़े गए। आरपीएफ और विजिलेंस टीम ने रेलवे  ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक समेत तीन को पकड़ा। वहीं पिपराइच क्षेत्र के एक सेंटर से संस्था के प्रबंधक ने एक साल्वर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरपीएफ, विजिलेंस और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा चल रही है। बुधवार को नौसढ़ स्थित स्वास्तिक आनइलाइन कम्प्यूटर सेंटर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आरपीएफ के अधिकारी और इंस्पेक्टर की इस केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक होनी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामप्रकाश सिंह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर (इंजीनियरिंग) रजनीकांत दुबे और इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) यूएस मिश्र वहां पहुंच गए। 

आरपीएफ गुड्स प्रभारी भास्कर सोनी भी साथ थे। विजिलेंस अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने परीक्षार्थियों का मिलान किया। इस दौरान दो परीक्षार्थियों की जगह अन्य दो के परीक्षा देने का संदेह हुआ। उन्होंने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया जबकि एक अन्य फरार हो गया। पूछताछ में मालूम हुआ कि बिहार के नालंदा निवासी रोहित की जगह राजीव और पंकज की जगह विशाल परीक्षा दे रहा था। विजिलेंस टीम ने राजीव, रोहित और पंकज को पकड़ लिया विशाल मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


उधर पिपराइच के सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर पर अभिषेक नाम का सॉल्वर पकड़ा गया है। यह भी बिहार के ही रहने वाला है। यह अमित कुमार की जगह में परीक्षा देने आया था। यहां अभ्यर्थी फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज की है। उधर रात में रेलवे स्टेशन से भी कुछ संदिग्ध को रेलवे विजिलेंस टीम ने एक होटल से हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ जारी है।

नौसड़ से पकड़े गए थे दो सॉल्वर
तीन दिन पहले ही नौसड़ के स्वास्तिक संस्था से पुलिस ने दो सॉल्वर को उप्र पावर कारपोरेशन की ऑनलाइन परीक्षा देते पकड़ा था। तब पुलिस ने दोनों अभ्यर्थियों को भी मुल्जिम बनाकर जेल भेजा था। अभी इस प्रकरण की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें