फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार विधान परिषद सदस्यों ने टीआरएस में शामिल होने की दी अर्जी

Sat, 22 Dec 2018 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

तेलंगाना में कांग्रेस को शुक्रवार को तगड़ा झटका देते हुए उसके चार विधान परिषद सदस्यों ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होने के लिए विधान परिषद अध्यक्ष के. स्वामी गौड़ को याचिका दी। यही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी का विलय टीआरएस में करने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन


बता दें कि 40 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के छह एमएलसी हैं। इनमें से चार सदस्यों एम. एस. प्रभाकर राव, टी. संतोष कुमार, के. दामोदर रेड्डी और अकुला ललिता ने के. स्वामी गौड़ से मिलकर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। 

चारों सदस्यों ने पत्र में कहा है कि 20 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी को विधान परिषद में टीआरएस के साथ विलय करने का निर्णय लिया गया है। सदस्यों ने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के पैरा-4 के मुताबिक, पार्टी का टीआरएस में विलय के लिए जरूरी संख्या बल उनके पास मौजूद है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें