फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: लकड़ी की तस्करी को लेकर असम-मेघालय सीमा पर भड़की हिंसा, वन रक्षक समेत छह लोगों की मौत

Tue, 22 Nov 2022 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम-मेघालय सीमा पर लकड़ी तस्करी को लेकर हुई हिंसा में एक वन रक्षक और खासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
लकड़ी की तस्करी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मेघालय सीमा पर पुलिस द्वारा मंगलवार तड़के अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के बाद हुई हिंसा में एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई। पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने बताया कि ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग की टीम ने तड़के करीब तीन बजे रोका। जैसे ही ट्रक ने भागने की कोशिश की, वन रक्षकों ने उस पर फायरिंग कर दी और उसका टायर पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक, अप्रेंटिस और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन


अमित शाह से मुलाकात करेगी मेघायल कैबिनेट की टीम 
इस मामले में मेघालय कैबिनेट की प्रतिनिधिमंडल टीम 24 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगी और मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह इलाके में गोलीबारी की घटना की सीबीआई या एनआईए जांच की मांग करेगी। इस घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक की मौत हो गई थी।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देगी असम सरकार 
वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मामले को सीबीआई को सौंप दिया है। एसपी का तबादला कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस और वन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही असम सरकार ने पश्चिम जयंतिया पहाड़ियों में गोलीबारी की घटना से संबंधित 6 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का फैसला किया है।  
विज्ञापन


कछार, असम के एसपी नुमल महट्टा ने कहा कि एहतियात के तौर पर असम और अन्य राज्यों के माल वाहक या यात्री वाहनों को मेघालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। मेघालय नंबर प्लेट वाले वाहनों को अनुमति दी जा रही है। यह केवल अस्थायी है। 

हथियारों से लैस बड़ी संख्या में पहुंचे थे ग्रामीण
अधिकारी ने बताया कि वन रक्षकों ने घटना के बारे में जिरिकेंडिंग पुलिस थाने को सूचित किया और अतिरिक्त बल की मांग की। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही पुलिस पहुंची, मेघालय के लोग 'दाव' (कटार) और अन्य हथियारों से लैस बड़ी संख्या में सुबह करीब पांच बजे घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि जैसे ही भीड़ ने गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए वन रक्षकों और पुलिस का घेराव किया, अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन पर गोलीबारी की। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई।

मेघालय-असम के मुख्यमंत्रियों ने की बात
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेघालय पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी की जांच की गई। घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जाएगी। मैंने घटना पर असम के सीएम से बात की है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है।

मेघालय के सात जिलों में इंटरनेट बंद
मेघालय सरकार ने मुकोह में गोलीबारी की घटना के बाद 22 नवंबर से 48 घंटों के लिए सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वेस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स सहित जिलों में इंटरनेट निलंबित कर दिया गया है।

एसपी इमदाद अली का तबादला
हमरेन (वेस्ट कार्बी-एंगलोंग) के एसपी इमदाद अली का तबादला कर दिया गया है। इंद्रनील बरुआ को नया एसपी बनाया गया है। यहां मुकरोह में कल गोलीबारी की घटना हुई थी। असम सरकार ने जांच के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है।

अभिषेक बनर्जी ने अमेघालय सरकार पर निशाना साधा
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने असम-मेघालय सीमा पर विवादित स्थान पर हुई हिंसा को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सीके संगमा सरकार की नाकामी का नतीजा है। मुख्यमंत्री कब तक हिमंत बिस्व सरमा को मेघालय को हल्के में लेने देंगे? यह अन्याय कब तक चलता रहेगा।

भाजपा  ने पूर्वोत्तर को निराश किया : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम-मेघालय सीमा पर हिंसा पर दुख जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके कई सहयोगी दलों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को निराश किया है। यह सही समय है कि केंद्रीय गृह मंत्री दो राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें