फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश से चार की मौत, तीन लापता, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mon, 22 Jul 2019 12:22 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल में लगातार हो रही तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु के दो मछुआरों सहित तीन लोग लापता हैं। राज्य के कासरगोड, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में रेड अलर्ट 23 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के दक्षिणी जिलों में 23 तक घनघोर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मछुआरे 55 वर्षीय सहयाराजू का शव कोल्लम जिले में मिला। दो अन्य मछुआरों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। लापता मछुआरों की तलाश जारी है। 

नौसेना ने मनेश सेबेस्टियन का शव भी बरामद कर लिया है, जो मीनाचिल नदी से लापता हो गया था। मौसम विभाग ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में 25 तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

असम बाढ़ में मृतकों की संख्या 64 के पार, कुछ इलाकों में पानी उतरा

असम में रविवार को पांच और मौतों के साथ बाढ़ से मरने वालों की संख्या 64 के पार जा पहुंची है। हालांकि, राज्य के कई इलाकों में पानी उतरने लगा है। राज्य के 33 जिलों में से 18 अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते काजीरंगा नेशनल पार्क में अब तक 141 पशु मारे जा चुके हैं। वहीं, जोरहाट और ढुबरी जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें