फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: कपड़ा गोदाम में आग लगने से चार झुलसे, मौत

विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में आग - फोटो : ani
विज्ञापन

मुंबई में नगर निगम के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उपनगर कांदिवली में कपड़े के एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि एमआईडीसी बस स्टॉप के पास दामू नगर में कपड़े के गोदाम में आग लगने की रिपोर्ट मिली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार सुबह पांच बजे घटनास्थल पर आग बुझा रहे दमकल कर्मियों ने गोदाम के मलबे से चार लोगों को निकाला।’’ उन्होंने बताया कि उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी गोदाम के स्टोररूम परिसर में तलाश कर रहे हैं। मरने वालों की पहचान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि वे यहां पर काम करने वाले कामगार थे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें