फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी, एक की हालत चिंताजनक

Thu, 16 Aug 2018 01:53 AM IST
भाषा, बिहार शरीफ
विज्ञापन
blast
विज्ञापन

बिहार के रहुई थाना अंतर्गत खाजे एतवारसराय गांव के एक मकान में हुए बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी हो गये। रहुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से बंद पड़े उक्त खंडहरनुमा मकान में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर चार बच्चे जख्मी हो गये जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है जबकि बाकी का जिला सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


खाजे एतवारसराय गांव निवासी सीताराम जमादार ने शिवकुमार साव नामक एक व्यक्ति से 15 दिन पहले वह पुराना मकान खरीदा था। कल मकान की सफाई के क्रम में वहां रखे एक थैले को बच्चों ने खोला तो उसमें रखे एक बम में विस्फोट हो गया। 

पुलिस ने शेष तीन बमों को निष्क्रिय कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस मकान में कोई भी नही रहता है और मकान मालिक अपने पूरे परिवार समेत छत्तीसगढ़ में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें