फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चार छात्रों के शव बरामद

Sun, 24 Jun 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
कृष्णा नदी
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के अमरावती में कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चार छात्रों के शव आज बरामद कर लिए गए। छात्रों की तलाश के लिए नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने अभियान चलाया था। आंध्र प्रदेश राज्य आपात अभियान केंद्र ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कृष्णा जिले में कन्चिकचेर्ला के एक निजी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के चार छात्र गोदावरी और कृष्णा नदी के संगम में कल शाम को बह गए थे। ये चारों छात्र घूमने निकले थे। राष्ट्रीय आपदा त्वरित बल और राज्य आपदा त्वरित बल के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों ने घटना के तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया। आपात अभियान केंद्र से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वी नौसैनिक कमान के नौसेना के गोताखोर भी आज सुबह तलाश अभियान में शामिल हो गए। संयुक्त प्रयास से शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान कृष्ण चैतन्य रेड्डी, श्रीनाद एन, राज कुमार पिल्ला और प्रवीन के. के रूप में हुई है। इनमें से एक छात्र नदी में फिसल गया, जिसके बाद बाकी के तीन छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नदी की तेज धारा में वे भी बह गए।
विज्ञापन


कृष्णा की जिलाधीश (प्रभारी) विजया कृष्णन ने शनिवार को बताया कि छात्र पानी के बहाव की तेजी का अंदाजा नहीं लगा सके। उन्होंने बताया कि सब कुछ दो मिनट में हुआ। जब तक क्षेत्र में गश्ती दल पहुंचता तब तक सब कुछ हो चुका था।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन रघुवीर रेड्डी ने भी घटना पर दुख जताया और सरकार से ऐसे हादसों को फिर से होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें