फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: क्रिसमस के लिए सजे स्कूल में तोड़फोड़ के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, सीएम सरमा ने की तारीफ

Fri, 26 Dec 2025 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के नलबाड़ी में क्रिसमस से एक दिन पहले स्कूल में तोड़फोड़ करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की। गिरफ्तार आरोपी दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्य हैं। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के नलबाड़ी जिले में क्रिसमस समारोह के लिए सजे एक स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई दुकानों में भी क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि चारों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सीएम ने की पुलिस की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की और जोर देकर कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सभी संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल में तोड़फोड़ की घटना बुधवार को हुई जब आरोपियों ने कथित तौर पर बेलसोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाणिगांव में सेंट मैरी स्कूल में घुसकर क्रिसमस समारोह के लिए रखी गई सजावटी चीजों को जला दिया और नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे गैरकानूनी तरीके से परिसर में घुसे थे।'

पुलिस ने बताया वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारी हैं आरोपी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'बेलसोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। हम इसमें शामिल कुछ और लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में विश्व हिंदू परिषद नलबाड़ी के जिला सचिव भास्कर डेका, परिषद के जिला उपाध्यक्ष मानस ज्योति पटगिरी और सहायक सचिव बीजू दत्ता, साथ ही बजरंग दल के जिला संयोजक नयन तालुकदार शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चौमू में सांप्रदायिक तनाव: : धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और स्कूल अधिकारियों को गुरुवार को स्कूल परिसर में क्रिसमस समारोह आयोजित न करने की चेतावनी दी। आरोपी नलबाड़ी शहर में क्रिसमस का सामान बेचने वाली कई दुकानों पर भी गए और जैन मंदिर के पास कुछ सामानों में आग लगा दी। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई शॉपिंग मॉल और क्रिसमस का सामान बेचने वाली दुकानों में भी घुसे और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें