फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: फर्जी 'जीवन प्रमाण' वेबसाइट से 1,800 लोगों से ठगी, चार गिरफ्तार, पंजीकरण के लिए वसूल रहे थे 199

Wed, 18 Jan 2023 12:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएफएसओ के अनुसार, अधिकांश सामग्री मूल वेबसाइट से कॉपी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशनभोगियों को सरकारी की ओर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने वाली वेबसाइट जीवन प्रमाण की तरह दूसरी फर्जी वेबसाइट बनाकर करीब 1,800 लोगों से ठगी करने के आरोप में इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आईएफएसओ के अनुसार, अधिकांश सामग्री मूल वेबसाइट से कॉपी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से जीवन प्रमाण प्रमाण पत्र के लिए एक फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा था और 199 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में वसूले जा रहा था। 1800 लोग ठगी का शिकार हुए थे। इस संबंध में यूपी, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में छापामारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान टीम ने वेबसाइट की तकनीकी जानकारी, बैंक विवरण, कॉल डिटेल जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें