फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री योगेश बर्मन का निधन

Sun, 10 Feb 2019 07:38 PM IST
आसिम खान भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और माकपा नेता योगेश बर्मन का लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरू के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। उनके पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। बर्मन, लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे और शनिवार से वेंटिलेटर पर थे। उनका बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में रविवार को करीब 11 बजे निधन हो गया। माकपा ने एक बयान में बताया कि बर्मन के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है।

विज्ञापन


बर्मन ने जनवरी में सरकारी एसएसके अस्पताल में इलाज करवाया था। लोकप्रिय वामपंथी नेता पहली बार 1991 में अलीपुरद्वार जिले में विधानसभा सीट से निर्वाचित हुये थे। वह 1996 में वन मंत्री बने और 2006 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार संभाला था। राजनीति में आने से पहले वह फालाकाटा में एक स्कूल के हेडमास्टर थे।

बयान में बताया गया है कि निधन तक, बर्मन अलीपुरद्वार माकपा जिला समिति के सदस्य थे। वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा राज्य इकाई के सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बर्मन का शव सोमवार सुबह बेंगलुरू से बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया जाएगा और फालाकाटा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें