फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य वायरस से हुए संक्रमित

Wed, 19 May 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

  • बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी के स्वाब के नमूने मंगलवार सुबह एकत्र किए गए और उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई
विज्ञापन
बुद्धदेब भट्टाचार्य - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि है। डॉक्टरों ने उन्हें अपने घर पर ही रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य ने भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें मंगलवार देर शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने मंगलवार को कहा, बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी के साथ-साथ उनके परिचारक के स्वाब के नमूने मंगलवार सुबह एकत्र किए गए और उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में श्रीमती भट्टाचार्य के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया है।

बंगाल में कोविड-19 के 19,428 नए मामले आए सामने, 145 और मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गई।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं और राज्य में अब तक 10,26,492 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें