बिना वैध दस्तावेज मालवाहक जहाज से भारत में प्रवेश करने की कोशिश में पकड़े गए मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को शनिवार सुबह भारत से वापस भेज दिया गया है।
इससे पहले मालदीव पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था कि अदीब पर सार्वजनिक संपत्ति के गलत इस्तेमाल, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी विदेश यात्राओं पर रोक लगा रखी है। विभिन्न आरोपों में उन्हें 31 जुलाई को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना था लेकिन वह फरार हो गए। मालदीव पुलिस ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से बात कर गफूर को स्वदेश लाने की कोशिश कर रही है।