फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: किशोर चंद्र देव का टीडीपी से इस्तीफा, BJP पर लगाया वोट बैंक के लिए समाज का माहौल बिगाड़ने का आरोप

Thu, 15 Feb 2024 05:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लिखी चिट्ठी में किशोर चंद्र देव ने कहा कि भाजपा वोट बैंक के लिए समाज में अस्थिरता फैला रही है। 2014 में चुनाव हारने के बाद किशोर चंद्र देव 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से टीडीपी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
किशोर चंद्र देव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) वरिष्ठ नेता किशोर चंद्र देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला टीडीपी के भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन में शामिल होने के निर्णय के बाद लिया। 
विज्ञापन


टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लिखी चिट्ठी में किशोर चंद्र देव ने एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वोट बैंक के लिए समाज में अस्थिरता फैला रही है। उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से आप इस फूट डालने वाली पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हुए हैं, उससे मैं बहुत निराश और स्तब्ध हूं। यह मेरे पांच दशक के राजनीतिक करियर का सबसे खराब स्थिति है।'

किशोर चंद्र देव का टीडीपी से इस्तीफा 
यूपीए-II सरकार में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में किशोर चंद्र जनजातीय कार्य और पंजायत राज मंत्री थे। उन्होंने आगे कहा, 'मैं सत्ता के लिए अपनी आत्मा का सौदा  नहीं कर सकता। आपको सूचित किया जाता है कि मैं टीडीपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।'
विज्ञापन


साल 2014 के चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस नेता किशोर चंद्र देव 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले टीडीपी में शामिल हुए थे। वह पांच बाद लोकसभा और एक बार राज्य सभा में कुल छह बार के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में टीडीपी के टिकट पर अराकू सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें