फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की कोठी सील, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

Sun, 07 Jan 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP leader Ashok Pradhan
विज्ञापन

नियमों के खिलाफ और बिना एनओसी के सरकारी संपत्ति के पास निर्माण कराने पर शनिवार को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के आवास सहित तीन मकानों को सील कर दिया।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के अनुसार, शहर में ऐसे कई निर्माण हैं, इन्हें चिन्हित कर तोड़ा जाएगा। प्रधान की कोठी जिलाधिकारी आवास के सामने बन रही है। प्राधिकरण सचिव के अनुसार, कोठी का दो तल का नक्शा पास है, जबकि तीसरे तल पर निर्माण चल रहा था।

सरकारी संपत्ति के आसपास निर्माण के लिए जिलाधिकारी से एनओसी लेनी होती है, जो नहीं लिया गया। इसी के नजदीक अजय वर्मा और राकेश गुप्ता का मकान बन रहा था। इन्हें भी सील कर दिया गया। उधर, अशोक प्रधान का कहना है कि उन्हें प्राधिकरण का कोई नोटिस नहीं मिला। आवास का नक्शा पास है। फिलहाल किसी कार्य से बाहर गया हूं। लौटने पर मामले को दिखवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें