मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक में कांग्रेस के एमएलसी सी एम इब्राहिम ने ईद को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम से ईदगाह या मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है, चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद, राज्य के मुसलमानों को ईदगाह मैदान या मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के लिए उपयुक्त निर्णय लें।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते राजनीतिक और धार्मिक सभाओं, सामूहिक रूप से मस्जिदों में नमाज पढ़ने और मंदिरों में पूजा करने पर रोक है।