त्रिपुरा के पूर्व टीएमसी प्रमुख सुबल भौमिक और राज्य के माकपा नेता मोबोशर अली मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री साहा ने कहा, आगामी चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा नेतृत्व के कारण जनता का भरपूर समर्थन और हम पर विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा में एक बार फिर निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद सुबक भौमिक और मोबोशर अली ने केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।