तेलंगाना के प्रथम गृह मंत्री और दिग्गज नेता नैनी नरसिम्हा रेड्डी का देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। नैनी नरसिम्हा रेड्डी 28 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया था।
कोरोना से जंग जीतकर वह दो हफ्तों में ही अपने घर लौटकर चले गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई और उन्हें दोबार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां उनका निधन हो गया।