पाक मिलिट्री के कुलभूषण जाधव के फांसी के ऐलान पर भारत में हर ओर इस फैसले की आलोचना हो रही है। पाकिस्तान की ओर से कुलभूषण को रॉ का एजेंट बताया जा रहा है।
इस बारे में पूर्व रॉ चीफ एएस दौलत ने एएनआई से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान में कुछ भी संभव है, उन्होंने कहा कि आखिर पाकिस्तान ने तो अपने एक प्रधानमंत्री को भी फांसी पर लटकाया है।
पढ़ें : कुलभूषण की फांसी पर भड़का भारत, बताया 'सोची समझी' साजिश, PAK राजदूत तलब
Anything is possible in Pak, after all they've hanged one of their Prime Ministers in past: AS Dulat, former RAW Chief on Kulbhushan Jadhav pic.twitter.com/vtZuALDeKs
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
वहीं, मुंबई में जाधव के पड़ोसी रहे सुधीर पंवार को जैसे ही जैसे ही पाक मिलिट्री कोर्ट के इस फैसले का पता चला तो वे शॉक रह गए। उनका कहना है ये पाकिस्तान की एक साजिश है। सुधीर ने कहा कि हम जानते हैं कि जाधव कैसा है, वो हमारे साथ रहा है।
Mumbai:I was shocked.He has stayed with us,we know how he was.This is a conspiracy by Pak: Sudhir Pawar, neighbour of #KulbhushanJadhav pic.twitter.com/V2t3k2GIT9
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
ये भी पढ़ें : 'कुलभूषण जाधव को फांसी और साहेब नाव में सफर कर रहे हैं'
कुलभूषण को फांसी के ऐलान पर पाकिस्तान में सालों तक बंदी रहे सर्वजीत की बहन दलबीर कौर का कहना है कि उन्होने ऐसा ही मेरे भाई के साथ किया। दलबीर ने कहा कि पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट के इस फैसले पर उन्हें कोई हैरान नहीं हुई।
They did the same with my brother, it didn't come to me as a surprise: Dalbir Kaur (Sarabjit's sister) on Kulbhushan Jadhav. pic.twitter.com/BHhI4WIzd7— ANI (@ANI_news) April 10, 2017