देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इस मौके पर कांग्रेस नेता और आम लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेहरू के विचार को साझा किया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। 57 साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर देश उनको नमन कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनके विचार को साझा किया। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।" राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।''
वहीं कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। साथ ही ट्वीट किया है, ''आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन