फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ने जारी किया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं होंगे डिस्चार्ज

Tue, 12 Jun 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। दोपहर 12 बजे एम्स अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अटल जी की तबीयत स्थिर है। जो इलाज चल रहा है उसपर वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। एम्स की ओर से कहा गया कि जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं होती है वह अस्पताल में ही रहेंगे।

विज्ञापन

 



सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही बहुत से दूसरे नेता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वाजपेयी लगभग 2009 से बिस्तर पर हैं। उन्हें चलने-फिरने और बोलने में काफी दिक्कत होती है। उन्हें निचले श्वसन तंत्र का संक्रमण और किडनी से संबंधित बीमारी है।

एम्स द्वारा देर रात जारी किए गए बयान में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री को यूरिन का संक्रमण है। जिसके लिए उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है और 12 डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


हालांकि एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन की अध्यक्ष आरती विज ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। 93 साल के वाजपेयी एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं, जो पिछले 15 सालों से उनका इलाज कर रहे हैं। अटल बिहारी जोकि डायबिटिज से पीड़ित हैं उनकी केवल एक किडनी काम करती है। उन्हें साल 2009 में स्ट्रोक आया था जिसने उनकी ज्ञान संबंधी क्षमताओं को प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें डिमेनटिया नामक बिमारी हो गई।  

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पूर्व पीएम की उम्र और बीमारी दोनों की वजह से वीकनेस हो सकती है, इसमें कोई दोराय नहीं। हालांकि उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि मंगलवार शाम तक वाजपेयी को डिस्चॉर्ज किया जा सकता है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि पूर्व पीएम का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वाजपेयी की तबियत को लेकर किसी भी तरह परेशान न हों। ये एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत एम्स के डॉक्टर उपचार दे रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। 

सूत्रों का कहना है कि हाल ही उन्हें बुखार हो गया था। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार अपना पांच सालों का कार्यकाल 1999 से 2004 के बीच पूरा किया था। वह ज्यादातर अपने कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित आवास पर ही रहते हैं। जहां डॉक्टरों, नर्सों और फिजियोथेरेपिस्ट्स की एक टीम चौबीस घंटे उनकी देखभाल करती रहती है।
विज्ञापन


वहीं कानपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हवन किया। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें