फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुईं पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के ट्विटर खाते से जानकारियां!

Sun, 29 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर रहे एपीजे अब्दुल कलाम के एक परिजन दाऊद कलाम ने शनिवार को उनके ट्विटर अकाउंट से जानकारियां चोरी होने का आरोप लगाया। दाऊद ने ‘कलाम सेंटर’ के नाम से चल रहे ट्विटर पेज पर कलाम के अधिकृत ट्विटर अकाउंट  की जानकारियां चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि कलाम का अधिकृत खाता उनके परिवार को सौंपने का निर्देश कलाम सेंटर ट्विटर खाते के मालिक को दें।

विज्ञापन


दाऊद ने प्रधानमंत्री को भेजे एक पत्र में कहा है कि वर्ष 2016 में पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनका ट्विटर खाता भाई को सौंपने की मांग सृजनपाल सिंह से की थी। उस समय कलाम के साथ पार्टटाइम सहायक के तौर पर काम कर रहे सृजनपाल सिंह ने ऐसा नहीं किया और कलाम सेंटर के नाम से एक नया पेज शुरू कर दिया।

दाऊद ने दावा किया कि उस समय इंडियन मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे सृजनपाल सिंह ने कलाम के ट्विटर अकाउंट से जानकारियां चोरी कर ली और उन्हें कलाम सेंटर के खाते में दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इसे गैरकानूनी बताते हुए सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग सरकार से की और कलाम का खाता उनके परिजनों को दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। बता दें कि कलाम के अधिकृत ट्विटर खाते से 20 लाख से ज्यादा युवा और छात्र जुड़े हुए थे। दाऊद का कहना है कि उन्होंने इस बारे में रक्षा मंत्रालय, आईटी मंत्रालय और पुलिस को भी लिखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें