फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी थॉमस ने अपनाया था इस्लाम, दूसरी पत्नी के साथ खरीदी संपत्तियां

Tue, 15 Oct 2019 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस अपनी निजी सहायिका से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लिया था और उसके साथ मिलकर उसने पुणे में करीब 10 संपत्तियां खरीदी थी। थॉमस ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नाम जुनैद खान रखा था। थॉमस को इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी जांच में पाया कि 62 वर्षीय थॉमस ने 2012 में पुणे के कोंधवा व अन्य जगहों पर 9 फ्लैट और एक दुकान खरीदी। इन दस संपत्तियों को संयुक्त तौर पर थॉमस और उसकी दूसरी पत्नी के नाम खरीदा गया। पुलिस इन संपत्तियों को खरीदने में इस्तेमाल धन के स्रोत का पता लगा रही है।

पुणे के अलावा ठाणे भी थॉमस के नाम एक फ्लैट और व्यावसायिक  प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी का नियंत्रण थॉमस के बेटे और पहली पत्नी के पास है। जब उसकी पहली पत्नी को दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने तलाक का केस किया था, जो अंतिम चरण में है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें