फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, अस्पताल से आज भी छुट्टी मिलना मुश्किल

Sat, 16 Jun 2018 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpeyi
विज्ञापन
एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत शुक्रवार को भी स्थिर बनी रही। एम्स से जारी बयान के अनुसार पूर्व पीएम का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन

     
यूरिन संक्रमण के चलते पूर्व पीएम को 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। इस दौरान एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने यूरिन कम आने की वजह से पूर्व पीएम का डायलिसिस भी किया। साथ ही इंजेक्शन के जरिये एंटीबॉयोटिक्स दवाएं देना शुरू किया। इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। एम्स प्रबंधन के अनुसार फिलहाल पूर्व पीएम की छुट्टी पर कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को भी उन्हें छुट्टी मिल पाना मुश्किल लग रहा है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें